Tue 26 May 2026

ब्रेकिंग

जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

अतिप्राचीन सांकल बावड़ी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया

इंदौर- भोपाल में 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल

लघु उद्योगों से वसूल रहे चार प्रतिशत पेनल्टी

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

सुचना

: गैस टंकी विस्फोट होने से अचानक लगी आग से नगर में दहशत का माहौल पीड़ित परिवार जान बचाकर भागा नागरिकों ने मुआवजे की मांग

Kailash Gupta

Sun, Oct 17, 2021
Post views : 150

ओंकारेश्वर ( नि प्र ) ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर मार्ग गोमुख घाट के पास एक दुकान में 16 अक्टूबर रात 11बजे गैस टंकी विस्फोट होने से अचानक लगी आग से नगर में दहशत का माहौल पीड़ित परिवार जान बचाकर भागा नागरिकों ने मुआवजे की मांग की सुबह 17 अक्टूबर को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन कर पंचनामा बनायाप्राप्त जानकारी के अनुसारगोमुख घाट के निकट मंजू पिता मला केवट अपनी दुकान लगाकर जीविका चला रहा था की रात्रि 11 बजे आग की लपटें उठने लगी देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि पास रखा सामान व गैस की टंकी में आग लगते ही विस्फोट का धमाका हुआ पीड़ित परिवार जैसे तैसे जान बचाकर भागा धमाका इतना भयानक था कि धार्मिक नगरी ओकारेश्वर गूंज उठी रात्रि को ही लाइट बंद करवाई नगर परिषद ओकारेश्वर के फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलवाया गया अधिकारियों को सूचना दी इंद्रदेव की मेहरबानी से आग पर काबू पाया संयोग से किसी प्रकार जनहानि की खबर नहीं हुई पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल मंजू केवट ने बताया कि लगभग 5 लारब का नुकसान हुआ गृहस्ती के साथ अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार उदय मंडलोई. पटवारी अमित एवं पुलिस विभाग की ओर से सरिता जाट ने पहुंचकर पंचनामा बनाया व वरिष्ठ अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु वस्तु स्थिति से अवगत कराया नागरिकों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की हैओंकारेश्वर के जागरूक नागरिक अनोखी लाल श्रीवास ने बताया टंकी के विस्फोट से आसपास क्षेत्र में कंपन के कारण घरों के बर्तन जमीन पर गिर गए गोमुख घाट पर आसपास की दुकान का सामान भी बिखर गया पास ही बने आकाशीय लगभग 150 फीट ऊपर गैस की टंकी उड़कर नीचे गिरी भगवान ओकारेश्वर मां नर्मदा की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई अनोखी लाल श्रीवास ने बताया कि लंबे समय से ओम्कारेश्वर का बालवाड़ी क्षेत्र में गैस की टंकी की बिक्री दो चार स्थानों पर हो रही है बालवाड़ी बारूद के ढेर पर खड़ा है कोई गंभीर हादसा ना हो इसके पूर्व जिम्मेदार एवं वरिष्ठ अधिकारी मामले को गंभीरता से लें क्योंकि पास में ही राशन की दुकान वह बड़ी बस्ती है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन