Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

अतिप्राचीन सांकल बावड़ी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया

इंदौर- भोपाल में 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल

लघु उद्योगों से वसूल रहे चार प्रतिशत पेनल्टी

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

सुचना

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत : अतिप्राचीन सांकल बावड़ी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया

Kailash Gupta

Mon, May 25, 2026
Post views : 115

बदनावर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील एवं शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बदनावर द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत नगर में स्थित अतिप्राचीन सांकल बावड़ी पर साफ-सफाई एवं गहरीकरण (गाद निकालने) का कार्य किया गया।

अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर लगभग 2 ट्रॉली गाद निकाली गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार (फुन्दा बापु) ने बताया कि नगर में चिन्हित जल संरचनाओं, बावड़ियों, तालाबों एवं कुओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य जनसहभागिता से निरंतर किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।

अभियान में पार्षद श्रीमती भारती राठौड़, श्रीमती अनिता संतोष चौहान,भूपेन्द्र मस्ताना,कन्हैयालाल गुर्जर,मीतेश शर्मा, समाजसेवी शेखर यादव,चेतन नागल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर, उपयंत्री सारंग पौराणिक, राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित नगर परिषद के कर्मचारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।

नगर परिषद द्वारा नागरिकों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन