Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य,गांव गांव बैठकों का दौर जारी

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

सुचना

शुक्रवार को नष्ट की गई अवैध शराब की किमत सवा करोड़ रुपये से अधिक है : पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

Kailash Gupta

Fri, Apr 24, 2026
Post views : 254

बदनावर। पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की शुक्रवार को नष्ट की गई अवैध शराब की किमत सवा करोड़ रुपये से अधिक है।

बदनावर एवं कानवन पुलिस द्वारा पिछले वर्षों में जब्त की गई यह अंग्रेजी और देशी शराब वार्ड 15 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई।

बदनावर पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई अंग्रेजी और देशी शराब की 1400 पेटियां (लगभग 17 हजार लीटर) नष्ट कीं। इसी प्रकार, कानवन पुलिस ने अपने यहां से बरामद 1207 पेटी शराब को नष्ट किया। कुल मिलाकर, 25 हजार लीटर अंग्रेजी शराब और एक हजार लीटर देशी शराब नष्ट की गई।

बदनावर और कानवन थानों में जमा इन शराब की पेटियों को दो ट्रक, दो ट्रैक्टर और दो पिकअप गाड़ियों में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड लाया गया। वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इन पेटियों को वाहनों से उतारकर लाइन में रखा गया। इसके बाद एक बड़े रोलर से इन्हें कुचला गया और फिर दो जेसीबी मशीनों की मदद से गड्डा खोदकर नष्ट किए गए अवशेषों को उसमें डाला गया।

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर, बदनावर थाने के टीआई अमितसिंह कुशवाह, कानवन टीआई रवींद्र बारिया, आबकारी उप निरीक्षक रोहित पटेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस थानों में जब्त शराब से कई कमरे भरे हुए थे, जिससे नियमित कामकाज में परेशानी आ रही थी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

बदनावर थाने के टीआई अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि नष्ट की गई 25 हजार लीटर अंग्रेजी शराब में मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग और एमडी जैसे विभिन्न ब्रांड शामिल थे, साथ ही एक हजार लीटर देशी शराब भी नष्ट की गई। उन्होंने पुष्टि की कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन