11 दिनों के भीतर यह चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट : इंदौर- भोपाल में 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल
Kailash Gupta
Mon, May 25, 2026
नई दिल्ली/भोपाल। देशभर में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सोमवार 25 मई की सुबह 6 बजे से पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई। पिछले 11 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
वैश्विक स्तर पर जारी ईरान युद्ध और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में मचे उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
16 मई को महीनों की स्थिरता के बाद तेल की कीमतों में 3 रूपये की पहली बढ़ोतरी की गई थी। तब से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस ताजा वृद्धि से चारों महानगरों सहित पूरे देश में यात्रियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और व्यावसायिक क्षेत्रों पर आर्थिक बोझ और अधिक बढ़ना तय माना जा रहा है।
दिल्ली सहित चारों महानगरों में नई दरें लागू उद्योग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 25 मई की सुबह 6 बजे से ईंधन की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। इस संशोधन के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया है।
इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल अब ₹99.51 से बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है।
डीजल की दरें भी 92.49 से उछलकर ₹95.20 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले शनिवार (23 मई) को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था, जबकि दिल्ली में सीएनजी की कीमतें भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 81.09 हो चुकी हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन