Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

दुषित जल एवं अनियमित सप्लाई के विरोध में : युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

Kailash Gupta

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 36

धार‌। युवा कांग्रेस द्वारा कल 18 जुन गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित कामदार ने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब सड़क पर उतरकर हिसाब लिया जाएगा। महीनों से धार शहर में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। नल में आने वाला पानी बदबूदार, पीला और कीचड़ वाला है। आम लोग बीमार पड़ रहे हैं मगर नगर पालिका और सत्ताधारी दल मौन है।

जिसके विरोध में 18 जुन गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे सभी लोगों लालबाग में एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय का घेराव करने निकलेंगे।

नगरवासियों की सबसे बड़ी समस्या पानी की सप्लाई 5 से 6 दिन के अंतराल में हो रही है। ऊपर से जो पानी आता है वो फिल्टर के नाम पर गंदा और दूषित है। कई लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पी रहे हैं। मगर नगर पालिका के जिम्मेदार लोग हर बार पाइपलाइन लीकेज का बहाना बना देते है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामदार ने ऐलान है कि आंदोलन के बाद भी अगर गंदे पानी की सप्लाई बंद नहीं हुई और नियमित पानी शुरू नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस हजारों लोगों के साथ नगर पालिका में ताले लगाएंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन