एसआईआर को बनाया हथियार : नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान
Kailash Gupta
Sat, Feb 7, 2026
बदनावर ( श्रेणिक भाटया )। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर के बाद प्रकाशित बदनावर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटाए गए 7088 मतदाताओं के नामों की हाल फिलहाल जांच चल रही हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दावे-आपत्तियों के निराकरण के बीच विधानसभा क्षेत्र में कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे है। कई परिवारों को नेताओं द्वारा बिना मतलब के आपत्तियां लगाकर परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर आम मतदाताओं में भारी रोष व्याप्त हैं।
विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़े होने के बाद भी आपत्तियां दर्ज कराई जा रही है। आपत्तियां दर्ज कराने वालों की जब जानकारियां निकाली तो वे भाजपा से जुड़े होना बताए जा रहे हैं किंतु अन्य गांवों, नगरों के निवासी बताए जा रहे है। इधर जब बीएलओ द्वारा पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के बाद वेरिफिकेशन हो गया तो फिर कई नेताओं द्वारा आपत्तियां दर्ज करवाकर मतदाताओं को परेशान करने का कोई औचित्य समझ नहीं आ रहा है। नगर के कई वार्डो से भी शिकायतें आ रही है। प्रशासन का रुख इस ओर सख्त होना चाहिए ताकि आमजन परेशान न हों और अपना काम धंधा छोड़ आफिसों के चक्कर लगाने से बच सके।
जब एक मतदाता अपना नाम मतदाता सूची से काटे जाने का पता चलने पर वह बी एल ओ के पास गया तो उसने एसडीएम ऑफिस जाकर पता करने की सलाह दी। इस पर वह एसडीएम ऑफिस गया। जहां एसडीएम नहीं मिली तो उसने रीडर से बात की। उसने कहा कि हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। आप निर्वाचन शाखा में जाइए। किंतु उसे वहां भी टका सा जवाब दे देते हुए कहा कि हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। जो भी जानकारी होगी बी एल ओ द्वारा दी जाएगी। नगर के कुल 15 वार्डों में करीब 1700 आपत्ति दर्ज हुई है जिसमें भाग क्रमांक 80 वार्ड क्रमांक 9 में कुल 900 मतदाता के वार्ड में 370 आपत्ती दर्ज हुई है जो रिकॉर्ड है अधिकांश रूप से बदनावर नगर के वार्डों में जिन व्यक्तियों ने आपत्तियां दर्ज कराई है वह एक भी ना तो वार्ड के रहने वाले हैं और नहीं नगर के निवासी हैं तथा फार्म क्रमांक 7 भरे गए हैं उनमें केवल आपत्ति करता का नाम ही है बाकी सब कलम रिक्त पड़े हुए हैं इससे स्पष्ट है कि यह षडयंत्र पूर्वक तरीके से आपत्तियां दर्ज कराई गई है इसकी जांच की जाना चाहिए
ग्राम बिडवाल निवासी लखन पिता गिरधारी बताया कि मैंने बदनावर नगर के वार्ड नंबर 15 में किसी मतदाता का नाम काटे जाने के बारे में कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की है। मेरे नाम से जो भी आपत्ति की गई है वह किसी अन्य व्यक्ति ने मेरे नाम से फर्जी तरीके से प्रस्तुत की है। मैं इस बारे में जरूरी कार्रवाई कर पुलिस रिपोर्ट भी कर रहा हूं। गौरतलब है कि किस प्रकार फर्जी तरीके से किसी भी व्यक्ति के नाम से आपत्ति किए जाने पर 1 वर्ष के कारावास का प्रावधान है।
एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने बताया कि किसी भी आपत्तिकर्ता का नाम केवल संबंधित मतदाता को ही बताया जाएगा। किंतु वह भी नहीं बताया जा रहा है और कई मतदाताओं अपना नाम मतदाता सूची में शामिल है या काट दिया गया है इस बारे में पता करने के लिए कई मतदाता एसडीएम कार्यालय के रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें कहीं से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन