बदनावर पुलिस की बड़ी कामयाबी 40 लाख की चोरी का पर्दाफाश : राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Kailash Gupta
Sun, Jun 21, 2026

बदनावर। नगर के कस्बे क्षेत्र में हुई चर्चित नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए बदनावर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गिलियाकोट निवासी एक ही परिवार से जुड़े पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी बरामद की है।
2-3 जून की रात अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी लक्ष्मीजी की सोने की मूर्ति, चेन, हार, अंगूठियां, कंगन सहित बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में बदनावर थाने में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और टोल नाकों की जांच से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक सर्विन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने लगातार सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान संदिग्ध कार की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस राजस्थान तक पहुंची और आरोपियों को दबोच लिया।
300 ग्राम सोना दो किलो चांदी और नकदी बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 300 ग्राम सोने के जेवर, करीब 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण व अन्य सामान तथा 13 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के पांच आरोपीयों आनंद सिंह पिता पर्वत सिंह,बलवीर सिंह पिता पर्वत सिंह,पर्वत सिंह पिता जाम सिंह सिकलीगर,भूरीबाई पति पर्वत सिंह सिकलीगर,अमर सिंह पिता लाल सिंह सिकलीगर निवासी ग्राम गिलियाकोट, थाना बितरी, जिला डूंगरपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा प्रकरण में लक्ष्मण उर्फ रघुवीर सिंह एवं गजेन्द्र पिता लाल सिंह सिकलीगर अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, शेष नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस टीम के सराहनीय प्रयास
पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक अमित सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक विजय मिश्रा, उप निरीक्षक हिना जोशी, उप निरीक्षक श्वेता प्रजापत सहित थाना बदनावर एवं जिला पुलिस बल के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन