: बदनावर में युवक ने दूसरी मंजिल के कमरे मे फांसी लगाकर की आत्महत्या
Kailash Gupta
Sat, Nov 1, 2025
Post views : 344
बदनावर। नगर में एक 28 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पेटलावद रोड पर कब्रिस्तान गेट के पास स्थित एक मकान में हुई। मृतक की पहचान नर्मदा चिल्ड वाटर प्रतिष्ठान के संचालक नीरज उर्फ नन्नू पिता राधेश्याम राठौड़ के रूप में हुई है।
घटना के समय रात में परिवार के सदस्य नीचे सो रहे थे, जबकि नीरज दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में अकेला था। उसने वहीं यह कदम उठाया।
परिजनों को पता चलने पर वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।
पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन