May 3, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

हमें पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना- डॉ मालवीय

बदनावर में भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद, विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

बदनावर। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को यहां नगर के चंद्रलीला पैलेस में मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पीपलीपाडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र जाट, जिला मंत्री विक्रम पटेल, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रह्लादसिंह सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह सक्तावत, दिनेश गिरवाल, जहाँगीर लाला, नरेंद्र राठौड़, जगदीश जाट, राजेंद्र सिंह पंवार, ईश्वरसिंह डोडिया, ईश्वरलाल पाटीदार, रजनीश मालवीय, शिवरामसिंह रघुवंशी, कपिल यादव, छतर सिंह बिजूर, प्रेमचंद परमार, जशवंतसिंह नवासा, भरत फौजी, मानसिंह गिरवाल, मुन्नालाल गामड़, राजू मकवाना , संजय शर्मा, राजेश वर्मा, रतनलाल पाटीदार, प्रेमचंद परमार, कुलदीप सिंह पीपलीपाडा, ईश्वरलाल पाटीदार, लाखनसिंह नवासा, सुनील मोदी, हरीश माहेश्वरी, राकेश चौहान, विवेक पाटीदार, नजमु बोहरा, प्रितेशसिंह पंवार, कुसुम सोलंकी, सुषमा पाठक, आशा सराफ, माध्वी कुंवर सोलंकी, अनामिका ठाकुर आदि मंचासीन थे। सभी 6 मंडलो के अध्यक्ष क्रमश अक्षय शर्मा, नारायण सिंह देवड़ा, उमेश पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, पवन डोड व मुन्नालाल पटेल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत गायन के साथ हुई।

मुख्य वक्ता चिंतामणि मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वमान्य नेता के रूप में जाने जाने लगे हैं। पूरी दुनिया में भारत की ताकत का डंका बज रहा है। यह सब कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस की सरकार ने ऐसी परिकल्पना नहीं की होगी जो हमारी भाजपा सरकार ने विकास कर दिखाया है। भाजपा वह दल है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हमें पूर्ण निष्ठा समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना।

मालवीय ने कहा कि एकजुटता के साथ काम करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों को जनता को बताने की आवश्यकता है। किसी भी संगठन को उसके कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत द्वारा ही सफलता मिलती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करते हुए भाजपा को मजबूत बनाना चाहिए। हमे आज यह संकल्प लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन्म से अंतिम यात्रा तक जन हितेषी योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में चल रही है।मोदी सरकार ने चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर निर्माण मामला ऐसे कई बड़े निर्णय भाजपा सरकार में ही हुए है।

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि देश मे नरेद्र मोदी व प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बदनावर में ऐसे कामो को कर दिखाया जिसकी कभी भी किसी ने कल्पना भी नही की होगी। भैंसोला क्षेत्र में स्थापित होने वाला पीएम मेगा मित्र टैक्सटाइल्स पार्क हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। आजादी के बाद से बदनावर में इतनी सड़के नही बनी, जितनी अभी बन रही है। गांव से गांव व मजरे से मजरे जोटने का काम किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बदनावर में बहुत बड़े काम हुए। दो सीएम राईज स्कूल हमारी बडी उपलब्धि है। इसके अलावा जल संरचनाओं के क्षेत्र में डेम, बैराज व तालाब बन रहे। कानवन में टप्पा तहसील कार्यालय, कालेज भवन समेत करीब 3 करोड़ का बड़ा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बन रहा है। उद्योग लगने से विकास के पंख तो लगेंगे ही बेरोजगारी भी दूर होगी। तिलगारा में आईटीआई की स्थापना होने से युवाओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है और कांग्रेस जो कहती है वह नही करती। हमने पिछले सालों की कांग्रेस सरकार में देख लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा सरकार के राज में हमारे क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हुए है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमने काफी काम किए जिन्हें हमे जनता में जाकर बताना है।

जिलाध्यक्ष सोमानी ने कहा कि हमारी सरकारों ने जो काम किए उनको लेकर जनता के बीच जाए और कांग्रेस व भाजपा के बीच के अंतर को बताए। भाजपा विचारधारा व सिंद्धातों पर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव आने वाले है। हमे पार्टी का पक्ष हर जगह मजबूती के साथ रखना होगा। हम जिले की सातों विधानसभा सीट पर इस बार जीत का परचम लहराकर इतिहास बनाएगे। कार्यक्रम को अन्य आतिथियो ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कारण पूरा कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा गया। इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव का भी शंखनाद कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ ने किया। आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About Author