April 27, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

टिकट न मिलने से नाराज़ राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ी

भोपाल। टिकट न मिलने से नाराज़ राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। सिंह ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेजा। सीधी से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे अजय प्रताप सिंह। वे 2018 से राज्यसभा सदस्य हैं। भाजपा ने सीधी से इस बार डॉ. राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में रीति पाठक इस सीट से सांसद चुनी गई थीं।

About Author