May 1, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

विचारों एवं सिद्धांतों की पार्टी है भाजपा-उद्योग मंत्री दत्तीगांव

नगर भाजपा का बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन संपन्न

बदनावर। साल के अंत मे होने वाले चुनाव को लेकर यहां भाजपा ने कमर कस ली है। हर बुथ मजबूत के नारे को बुलंद करने के लक्ष्य को लेकर बुथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदनावर नगर का बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व भाजपा के जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल मुख्य वक्ता थे।

कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव व कार्यक्रम प्रभारी प्रजेंद्र भट्ट भी अतिथि रूप में मंचासीन थे। नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओ को अभियान के बारे में बताया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियो ने मां सरस्वती व भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि आज के समय मे भाजपा पूरे विश्व मे जाने जानी लगी है और गांव से लेकर केंद्र के प्रधानमंत्री पद तक हमारी पार्टी के नेता बैठे है तो यह सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही संभव हुआ है। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता खुद के लिए नही राष्ट्र व भारत माँ के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राज में क्या हाल थे। यह आज की अधिकांश युवा पीढ़ी को नही पता होगा। पहले न बिजली और न ही सड़क थी। मुश्किल भरे दिन निकलते थे। रात में चिमनी व मोमबत्ती जलाकर रोशनी करनी पड़ती थी। बिजली कब आती और चली जाती किसी को पता नही रहता। नाममात्र कि बिजली आती थी। सड़को की हालत बहुत खराब थी। बारिश में तो कीचड़ होने से जाम तक लग जाते थे। किन्तु जैसे ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वैसे ही सारी समस्याएं दूर हो गई। अब 24 घँटे बिजली मिल रही, पक्की सड़को का पूरे क्षेत्र में जाल बिछ गया। शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुए। यह सब जनता को हमे बताना है। उन्होंने कहा कि छायन में कपड़ा कारखाना व खेरवास में सोया प्लांट शुरू होते ही विकास की गति में बदनावर ओर आगे बढ जाएगा। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल्स पार्क बदनावर के लिए बहुत बड़ी सौगात है। पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ बदनावर को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। आगामी दिनों में इसका पूरा विस्तार होने के बाद पश्चिम क्षेत्र चमक उठेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है। कार्यकर्ता मेरा बूथ- सबसे मजबूत व बुथ जीता चुनाव जीता का अनुसरण करें। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं अपितु विचारों एवं सिद्धांतों की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है।

भाजपा के जिला संगठन प्रभारी बंसल ने कार्यकर्ताओं को बुथ विजय का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बुथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचेंगे तो पार्टी के जनाधार को और मजबूती मिलेगी। केंद्र व राज्य सरकार ने गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक के जीवन मे खुशहाली लाने तक की योजनाएं बनाई है। कार्यकर्ताओ का कर्तव्य है कि शासन की प्रत्येक महती योजनाओं की जानकारी लोगों को दे और उन्हें लाभ दिलाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली एक मात्र पार्टी है। हमारे संगठन में निर्णय सामुहिक होते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे भारत की ताकत का ढंका बज रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर तैनात रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बुथ जितने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नगर महामंत्री राहुल पाटीदार ने किया। आभार नगर महामंत्री पीयूष राठौड़ ने माना। कार्यक्रम का सहप्रभारी पार्षद जितेंद्र शर्मा व व्यवस्थापक पूर्व पार्षद मनीष गुर्जर को बनाया गया था। आयोजित सम्मेलन में शक्ति केंद्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, मोर्चे के पदाधिकारी समेत पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author