April 26, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

स्वच्छता पखवाड़े की हुई शुरुआत, डस्टबिन वितरित किए

नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव का जन्मदिन मनाया

बदनावर। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव का जन्मदिन गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर बदनावर नगर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने को लेकर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। निकाय कार्यालय में सादे समारोह में गीला व सूखा कचरा संग्रहित करने हेतु अलग अलग तरह के डस्टबिन बांटे गए। यह डस्टबिन नगर के विभिन्न मंदिरों व होटलों पर प्रदान दिए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान वार्ड 3 में स्थित आंगनवाड़ी में बच्चों को खिलोने व पढ़ाई की साम्रग्री वितरित की गई व वार्ड 12 में दिव्यांग को ट्राइसिकल दी गई। वही बाद में सिविल अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजो व उनके परिजनों को फल का वितरण किया गया।

 

इस दौरान नपाध्यक्ष मीना यादव, नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पँवार, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, ओमप्रकाश टेलर, पार्षद जितेंद्र शर्मा, अनीता संतोष चौहान, दीपक जाधव, झन्नूबाई सीरवी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पवार, जगदीश पाटीदार, बबीता चेतन नागल, चेनाबाई भेरूलाल डावर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र धोका, जितेंद्र रावले, परमानंद गुर्जर, ओपी सोनगरा, सुरेश चौहान, मनोज कवि समेत निकाय के सफाईकर्मी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author