May 5, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

आदिवासी नेता शिवभानुसिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री नही बनाने के पीछे कमलनाथ की बड़ी भूमिका थी: दत्तीगाँव

विधायको का समर्थन प्राप्त होने के बाद भी कांग्रेस ने आदिवासी नेता को नही बनाया था मुख्यमंत्री

बदनावर। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। किंतु इस वर्ग के नेता को उन्होंने कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। कांग्रेस अगर चाहती तो आदिवासी नेता शिवभानु सिंह सोलंकी बहुत पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने होते।

यह बात प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री क्षेत्र विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील की गौरव यात्रा के बदनावर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

दत्तीगांव ने कहा कि मेरे पिताजी जब कांग्रेस के नेता हुआ करते थे तब उन्होंने बताया था कि अभेद मध्य प्रदेश जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में शामिल था। उस समय कांग्रेस को प्रदेश में बहुमत मिला था। विधायकों ने अपना नेता आदिवासी समाज के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता शिवभानुसिंह सोलंकी को अपना नेता मान लिया था। विधायको का उन्हें समर्थन प्राप्त था। जिनका मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका था। विधायक साथ थे। किंतु दिल्ली से फरमान आया था कि शिवभानुसिंह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इसकी बजाय अर्जुन सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

शिवभानु सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनने देने के पीछे कमलनाथ भी सक्रिय थे। आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री नही बनने देने में उनकी भी बड़ी भूमिका थी। कांग्रेस अगर चाहती तो कई वर्षों पहले ही आदिवासी मुख्यमंत्री हो जाता शिवभानुसिंह सोलंकी के नाम।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। उन्होंने इस वर्ग की चिंता कभी नहीं की। उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुनादेवी को भी दिग्विजय सिंह ने कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया। जमुनादेवी ने सार्वजनिक बयान दिया था कि में दिग्विजयसिंह के तंदूर में जल रही हूं। दत्तीगांव ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष तो बना दिया था। किंतु उनका रिमोंट कांट्रोल किसी ओर के पास था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया है। दत्तीगांव ने पैसा एक्ट के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर राणा पूंजा भील की प्रतिभा लगने जा रही है जो हमारे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने नगर परिषद को निर्देशित किया कि प्रतिमा स्थापना के लिए स्मारक बनाने का काम शुरू किया जाए, ताकि आने जाने वाले लोगों को राणा पूंजा की वीरता के दर्शन होते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रह्लादसिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, भाजपा नेता दिनेश गिरवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीप सिंह पिपलीपाड़ा, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री राजू मकवाना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र धोका, धर्मेंद्र राठौड़, उमेश पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट, अजजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश मालीवाड़ आदि मंचासीन थे।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने स्वागत भाषण दिया। नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पवार, पार्षद भारती राठौड़, अनीता संतोष चौहान, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, संतोष राव, चेतन नागल, विजय गोयल, निकाय के मुकेश पाठक, सारंग पौराणिक आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व दत्तीगांव समेत अन्य नेताओं ने नवीन बस स्टैंड पर स्थापित वीर राणा पूंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार नगर परिषद सीएमओ आशा जितेंद्र भंडारी ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Author