May 3, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

भारत जोडो उपयात्रा नागदा से लेबड पहुॅची,कांग्रेस नेताओं के सामजस्य से उपयात्रा में आमजन की सहभागीता बढी

 

बदनावर। कांग्रेस के युवा नेतत्व राहुल गांधीजी की भारत जोडो यात्रा में धार जिले की उपयात्रा शामिल होगी। जिले की उपयात्रा बदनावर के भेसोला से बुधवार को प्रारंभ होकर शुक्रवार को लेबड पहुची। उपयात्रा शुक्रवार को प्रात 10 बजे के लगभग नागदा में सोमनाथ गार्डन से प्रारंभ हुई। जो माकनी, मनासा, कुसावदा, मुसावदा, खेरोद, सादलपुर, बग्गड होकर लेबड पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। कार्यकर्ता भारत जोडो को लेकर नारे लगा रहे थें। उपयात्रा का नागदा, माकनी, मनासा, खैरोद, मुसावदा, अंतराय, सादलपुर, बग्गड, लेबड एवं केसूर के कार्यकर्ताओं ने सादलपुर पहुॅव कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

उपयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, मनोजसिंह गौतम, शरदसिंह सिसोदिया, सुनील सांखला, मनीष बोकडिया, अभिषेकसिंह टिंकूबना, निर्देष सोनगरा, सुरेष पाटीदार, कमलसिंह सिसोदिया, कैलाश गुप्ता, श्याम अग्निहोत्री, राकेश चौधरी, राजेश राठौर, वरदीचंद माली, रतनलाल, दिनेश रघुवंषी, कपिल बामेडी, अजित गणावा, महेश चौधरी, विनोद पटेल, शकील मंसूरी, ईश्वरसिंह, मनोज परमार, जगदीश बना, धर्मेन्द्र बघेल, बाबुलाल बराडिया, धर्मेन्द्रसिंह, असगर पटेल, सत्तार भाई, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, कपिल यादव, सुनील जैन, राकेश कामदार, अनिल जैन, शाकिर खान, कृष्णा कछावा, मलखानसिंह, सुरेश मनासा, राकेश दरबार, लक्ष्मीनारायण माली, मोहनलाल भाटी, विकास जाट, विनोद चौधरी, इशहाक खान, निलेश चौहान, रामेश्वर भगोरा, सीताराम मालवीय एवं कांग्रेस सर्मर्थित जनपद सदस्य, सरपंव, पंच एवं संगठन पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गण शामिल हुए। जानकारी मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

About Author