: जिले के प्रभारी मंत्री डॉ चौधरी कल धार आएंगे
Thu, Jul 15, 2021
धार । लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 16 जुलाई को धार आएंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार डॉ चौधरी 16 जुलाई को प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे धार आएंगे। दोपहर 12:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय मे पदाधिकारियो/ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे ।इसके पश्चात 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। सायं 4:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर 5 बजे धार से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम मांडव करेंगे।
: नायब तहसीलदार शर्मा का हुआ आज बिदाई समारोह
Wed, Jul 14, 2021
बदनावर-: राजस्व विभाग द्वारा जनपद पंचायत बदनावर में नायब तहसीलदार रवि शर्मा का आज बिदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमे एसडीएम विरेंद्रसिंह कटारे, तहसीलदार अजमेर सिंह गौर, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, आर आई सर्कल एक सर्कल दो व समस्त पटवारी द्वारा बिदाई दी गई साथ ही उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए आगे भी इसी तरह उन्नति और अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य का निर्वाह करते रहें ऐसा विश्वास दिलाते हुए एसडीएम कटारे ने बधाई दी एवं उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य की भी तारीफ की व कोविड-19 के दौरान तुरंत तत्परता दिखाना एवं उपचुनाव में अपने जोश व अंदाज में ईवीएम सिलिंग का कार्य की भी सराहनीय तरह से किया। तहसीलदार गौर ने बताया कि जब भी जिले से किसी चीज की जानकारी मांगी जाती थी तो रवि अति शीघ्र अपने कार्य को पूर्ण कर मुझे तुरंत जानकारी भेजता था साथ अपनी डिक्शनरी में ना शब्द कहीं दिखाई नहीं देता है इसी अंदाज में रवि के साथ छोटे भाई के रूप में कार्य किया बड़ी खुशी की बात है आगे भी इसी तरह उन्नति के शिखर पर बढ़ते रहें।
: किसानों को हितों को लेकर कृषि मंत्री तोमर से प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुलाकात की
Wed, Jul 14, 2021
बदनावर -: किसानों को हितों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को किसान कल्याण निधि के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं उसी अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी 4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन इसमें त्रुटि होने के कारण एक ही परिवार में यदि पति और पत्नी दोनों के नाम से अलग-अलग भूमि है तो भी एक को ही किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है जबकि दोनों के नाम से अलग-अलग भूमि खाता है, तो दोनों को भुमि खाता धारक को लाभ मिलना चाहिए अतः इस त्रुटि को दूर कर दोनों भूमि खाता धारकों के किसान कल्याण योजना का लाभ जमा कराने हेतु निर्देश देने का कष्ट करें ।