: कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है ये गड्ढा
Kailash Gupta
Thu, Jul 15, 2021
बदनावर। नगर के बदनावर-पेटलावद हाइवे पर शीतला माता बस स्टैंड के समीप बना गड्ढ़ा किसी बड़े हादसे को न्यौता देने हेतु व्याकुल हैं। विभाग की देख-रेख के अभाव में यह गड्ढा इतना विशाल और गहरा हो गया हैं कि अगर तेज रफ्तार में कोई वाहन निकलता हैं तो सीधा हवा में उड़ने लगता हैं। इससे आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं रोजाना होती हैं। रात को अंधेरे के वक्त यह स्थिति और दयनीय होती हैं। आसपास रहवासी इलाका होने से किसी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता हैं। विभाग का रोड़ मरम्मत की तरफ ध्यान ही नही है लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों को इस और ध्यान देना चाहिए और अति शीघ्र गड्ढे को भरना चाहिए जिसस कोई बडी दुर्घटना ना हो क्योंकि यह रोड दिन-रात चलता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन