: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी हुई शुरू, संभावित सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं चुनाव
Thu, Jul 15, 2021
भोपाल । मध्यप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त वीपी सिंह की नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर की गई बैठक के बाद…प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मध्यप्रदेश में प्रभावी वैक्सीनेशन होने के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह चुनाव सितंबर या अक्टूबर में करवाए जा सकते हैं। जिसको लेकर समय सीमा के अंदर चुनावों की तैयारियां पूरे करने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए हैं।बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है,कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा ,कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। इसलिए पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे। आयुक्त ने चुनाव में उपयोग होने वाली अमिट स्याही क्रय करने के आदेश जारी किए हैं साथ में नगरीय निकायों में बनने वाले स्टोर रूम मैं सीसीटीवी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन हर स्तर पर करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महापौर व अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है। नगरीय निकायों में मतदान ई.व्ही.एम. से कराये जायेंगे। बैठक में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: बदनावर नगर में बढ़ रहा हैं ठगों का आतंक
Thu, Jul 15, 2021
बदनावर। नगर में आए दिन छोटी-बड़ी ठगी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। नगर के आस-पास की बस्तियों में डेरा डाले लोग छोटे-बड़े दुकानदारों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। इस गैंग में लड़कियां भीी शाामिल हैं। इस सरगना का नेटवर्क काफी फैला हुआ हैं। यह लोग उन दुकानदारों को टारगेट करते हैं जो दुकान पर अकेले हों।
पहले तो यह दो-तीन बार घूमकर दूकानों की रैकी करते हैं। फिर ऐसी दुकान तलाश करतें हैं जिनका गुल्लक ऊपर हीं हों। पहले यह दुकानदार से सामान निकलवा लेते हैं,फिर 500 या 2000 का नोट दुकानदार को देकर दुकानदार जैसे हीं नोट गल्ले में रखता हैं वैसे हीं इनका खेल शुरू हो जाता हैं। पहले तो यह ये कोशिश करते हैं कि गल्ले में से पैसे कैसे चुराए जाए,इसके लिए यह दुकानदार का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। अगर इनका यह काम पूरा न हो तो फिर यह सामान वापस देकर दुकानदार से अपना 500-2000 का नोट वापस लेकर फिर से दुकानदार को गुमराह करके सामान भी ले लेते हैं और बचे हुए रूपये भी। जबकि दुकानदार के गल्ले में वह 500-2000 का नोट गया भी नहीं होता हैं। इस तरह दुकानदार को मुर्ख बनाकर ठगी का शिकार कर लिया जाता हैं।
जब किसी को इनके खेल का पता लग जाता हैं तो यह छेड़खानी और पूलिस केस की धमकियां देना शुरू कर देते हैं। नगर के कई भोले-भाले दुकानदार इनके इस खेल से आए दिन ठगी का शिकार होते रहते हैं। इस गैंग के सदस्य आस-पास की बस्तियों में प्रमुख मात्रा में पाए जाते हैं। पुलिस एवं प्रशासन आए ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देना चाहिए,ताकि भविष्य में कोई बड़ी ठगी का कोई शिकार ना बनें।
: कमलनाथ की राष्ट्रीय राजनीति में हो सकती वापसी, बन सकते हैं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष !
Thu, Jul 15, 2021
नई दिल्ली: कांग्रेस के संकटमोचक कमलनाथ की राष्ट्रीय राजनीति में वापसी हो सकती है इसकी अटकलें तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुरू से ही गांधी परिवार के करीबी रहे हैं दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ ने मुलाकात की इसके साथ ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कमलनाथ को सोनिया गांधी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। नेतृत्व संकट को लेकर जूझ रही कांग्रेस कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी लगातार अस्वस्थ रहती हैं, इसकी वजह से वह एक्टिव नहीं रह पा रही हैं। चर्चा है कि इसके चलते कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष चुनने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का सेशन अगस्त महीने में हो सकता है। वहीं पार्टी आने वाले कुछ महीनों में नया अध्यक्ष चनने का प्रक्रिय भी शुरू कर देगी।दरअसल, कमलनाथ की पैठ कांग्रेस के सभी तबकों में है। हालांकि इस पर पार्टी कि तरफ से औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह विचार अभी प्राथमिक स्टेज पर है।