Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: बदनावर नगर में बढ़ रहा हैं ठगों का आतंक

Kailash Gupta

Thu, Jul 15, 2021
Post views : 113


बदनावर। नगर में आए दिन छोटी-बड़ी ठगी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। नगर के आस-पास की बस्तियों में डेरा डाले लोग छोटे-बड़े दुकानदारों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। इस गैंग में लड़कियां भीी शाामिल हैं। इस सरगना का नेटवर्क काफी फैला हुआ हैं। यह लोग उन दुकानदारों को टारगेट करते हैं जो दुकान पर अकेले हों।

पहले तो यह दो-तीन बार घूमकर दूकानों की रैकी करते हैं। फिर ऐसी दुकान तलाश करतें हैं जिनका गुल्लक ऊपर हीं हों। पहले यह दुकानदार से सामान निकलवा लेते हैं,फिर 500 या 2000 का नोट‌ दुकानदार को देकर दुकानदार जैसे हीं नोट गल्ले में रखता हैं वैसे हीं इनका खेल शुरू हो जाता हैं। पहले तो यह ये कोशिश करते हैं कि गल्ले में से पैसे कैसे चुराए जाए,इसके लिए यह दुकानदार का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। अगर इनका यह काम पूरा न हो तो फिर यह सामान वापस देकर दुकानदार से अपना 500-2000 का नोट वापस लेकर फिर से दुकानदार को गुमराह करके सामान भी ले लेते हैं और बचे हुए रूपये भी। जबकि दुकानदार के गल्ले में वह 500-2000 का नोट गया भी नहीं होता हैं। इस तरह दुकानदार को मुर्ख बनाकर ठगी का शिकार कर लिया जाता हैं।

जब किसी को इनके खेल का पता लग जाता हैं तो यह छेड़खानी और पूलिस केस की धमकियां देना शुरू कर देते हैं। नगर के कई भोले-भाले दुकानदार इनके इस खेल से आए दिन ठगी का शिकार होते रहते हैं। इस गैंग के सदस्य आस-पास की बस्तियों में प्रमुख मात्रा में पाए जाते हैं। पुलिस एवं प्रशासन आए ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देना चाहिए,ताकि भविष्य में कोई बड़ी ठगी का कोई शिकार ना बनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन