: केम्प लगाकर सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर
Mon, Jul 12, 2021
धार -: सभी अधिकारी प्रो-एक्टीव होकर कार्य करें। अपने क्षेत्र में ऐसा कार्य करें कि जनता आपके कार्य की तरीफ करें। अपनी नगर पालिका में उत्साह के साथ दिए गए टारगेट को पूरा करें। यह निर्देश कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में उन्होने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें लंबित प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा की जाए और यह देखे की किस बैंक में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक है, उनका शीध्र निराकरण सुनिष्चित करें। इसके लिए प्रतिदिन फोन कर आवेदको को बुलाए और दिए गए टारगेट से अधिक कार्य करें। डे एनआरएलएम योजना में सभी निकाय अपने लक्ष्य की पूर्ति करें। प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी निकाय कार्यो का वेरिफिकेषन करना सुनिष्चित करें। सभी अपने क्षेत्र की दूसरी किस्त की सूची तैयार कर ले। पट्टा वितरण कार्य में जो निकाय अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाया है वहाॅ इस पर विशेष ध्यान देकर कार्य करें। नगर पालिका अधिकारी अपना एक टारगेट तय कर ले कि सीएम हेल्प लाईन में किसी भी परिस्थिति में शिकायत 100 दिवस से अधिक लंबित न रहे। अपने क्षेत्र के एसडीएम से चर्चा कर राजस्व केम्प के साथ अपना कैम्प भी लगाए और सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में स जिला पंचायत सीईओ आशिष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित सभी निकायो के नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।
: राजेश मुनिया कि याद में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पण की
Mon, Jul 12, 2021
बदनावर -: जयस के प्रथम अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय राजेश मुनिया की कोरोना काल मे असामयिक निधन हो जाने पर आज सर्व आदिवासी समुदाय एवँ जयस द्वारा उनके ग्रह गांव पर में श्रद्धांजली अर्पण कर पौधारोपण किया ।राजेश मुनिया के कोरोना काल मे असामयिक निधन होने पर एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुसार समुदायजन एवं जयस युवा अंतिम संस्कार एवँ बैठक में सम्मिलित नही होने के कारण आज जयस एवँ आदिवासी समुदाय द्वारा श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्गीय राजेश मुनिया के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रखकर एवं पौधरोपन कर श्रद्धांजलि अर्पण की । इस अवसर पर राजेश मुनिया के पिता गोर्वधन मुनिया द्वारा स्व राजेश मुनिया की स्मृति में आदिवासी धर्मशाला कंकराज में एक 700 लीटर की पानी की टँकी एवं 10 नल कनेक्शन लगाने की घोषणा की।
: प्रजापति समाज की राम मंदिर मुल्थान हेतु नवीन कार्यकारिणी गठित की
Sun, Jul 11, 2021
बदनावर। प्रजापति समाज द्वारा श्री राम मंदिर मुल्थान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मंदिर की नवीन कार्यकरणी हेतु समाज की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रतनलाल जी जलोद, उपाध्यक्ष -बालाराम जी सेमल्या, सचिव- लक्ष्मीनारायण जी ढोलाना, कोषाध्यक्ष -बगदीराम जी मारसाब कानवन,सहसचिव-जगदीश जी बदनावर, संगठनमंत्री- बद्रीलाल जी मारसाब कड़ोदकला, प्रचारमंत्री- आशोक जी नागदा(माकनी) सदस्य- राजेश जी पहलवान बदनावर, अमृतलाल जी पटवारी साब धार, डॉ.नरसिंग जी भेसोला, संतोष जी तिलगारा, रामकृष्ण जी बड़नगर आदि को चुना गया।
मीटिंग में बडी संख्या में समाज-जन उपस्थित हुए।