: कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में हटाया गया टांडा बोरी मार्ग का अतिक्रमण
Sat, Jul 10, 2021
धार -: बलवारी से खेड़ा तक बन रहे 110 किमी टू लेन मार्ग का निर्माण जारी है। इसके अंतर्गत टांडा बोरी मार्ग पर टांडा में बाधक बन रहे अतिक्रमण को गत दिवस धार कलेक्टर अलोक कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीएम विवेक कुमार द्वारा हटवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिक्रमण धारियो को पूर्व में तीन बार अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जा चुके थे। तहसीलदार कुक्षी एसके डाबर ने बताया कि एसडीएम विवेक कुमार, एसडीओपी ए वी सिंह,टांडा थाना प्रभारी विजय वास्केल पूरे अमले के साथ टांडा बोरी मार्ग चौराहे पर पहुँचे तथा 8 अतिक्रमण धारियो की गुमटियों को हटाने की कार्यवाही शुरू की। घुमटी धारियो के निवेदन पर एसडीएम विवेक कुमार द्वारा घुमटियो में रखे सामानों को हटाने का समय दिया गया। ततपश्चात जेसीबी व पोकलैंड मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गईं। मार्ग निर्माण कम्पनी श्रीजी इंफ्रास्पेक प्रा.क. के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण के हटने के बाद अब यहां काम शुरू कर दिया गया है। कुक्षी राजगढ़ मार्ग से मिल रहे टांडा बोरी मार्ग पर गाँव मे 12 मीटर चौड़ा कांक्रीट रोड बनेगा। रोड के दोनों साइड डेढ़ डेढ़ मीटर के पेबर्स ब्लॉक लगेंगे व उसके बाद एक मीटर नाली निर्माण होगा। उक्त मार्ग के बनने से क्षेत्र वासियो को गुजरात जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग हो जाएगा।
: चौहान बदनावर तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त
Sat, Jul 10, 2021
बदनावर । अखिल भारत हिन्दू महासभा धार जिला महामंत्री भारत चौहान ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाट ,जिला उपाध्यक्ष अर्जुन योगी ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज हाडे की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा तिलगारा के युवा पत्रकार राजेश चौहान को अखिल भारत हिन्दू महासभा का बदनावर तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति पर अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यकारिणी सहित ईस्ट मित्रो व साथी पत्रकारों ने बधाई दी
: सोए हुए व्यक्ति की मौत , जहरीले जानवर के काटने की आशंका
Sat, Jul 10, 2021
तिलगारा । बदनावर थानाअंतर्गत ग्राम तिलगारा में बीती रात को सोए हुए व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी के अनुसार तिलगारा निवासी बालू , नन्दा 55 वर्ष शाम को मजदूरी कर खाना खा कर सो गया सुबह जब नल आने पर उसके भांजे रामगोपाल ने उसे जगाया काफी प्रयास करने के बाद भी नही उठने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह मृत में मिला ग्रामीणो के अनुसार शव पुरी तरह फूल गया था और पूरे शरीर पर फफोले होने के चलते उसे किसी जहरीले जानवर के काटते की आसंका जताई जा रही है वही परिजनों की सूचना पर भेसोला चौकी प्रभारी गरिमा शाक्यवार ने मौके पहुंच कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदनावर सरकारी अस्पताल भेजा