Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: 3 जुलाई को कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा, कोविशिल्ड के दूसरे डोज का टीकाकरण 5 जुलाई को होगा

Kailash Gupta

Fri, Jul 2, 2021
Post views : 121

प्रथम डोज का टीकाकरण 3 व 5 जुलाई कोे नहीं होगा

धार -: जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी ने बताया कि 3 जुलाई को होने वाले टीकाकरण के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 3 जुलाई को पूर्व में कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगवा चुके लोगों को ही कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जिन लोगों को पूर्व में कोविशिल्ड का प्रथम डोज लग चुका है उन्हें 5 जुलाई को कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगाया जाएगा। जिले के ऐसे नागरिक जिनको कोवैक्सीन का पहला डोज लगाये हुए 28 दिन हो गये है वे 3 जुलाई को कोवैक्सीन का दूसरा लगवा सकते है। इसी प्रकार जिन लोगों को कोविशिल्ड का पहला डोज लगाये 84 दिन हो गये हैं उन्हें 5 जुलाई को दूसरे डोज का टीका लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र चौधरी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी ने कोवैक्सीन एवं कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगाने के लिए पात्र सभी लोगों को 3 जुलाई एवं 5 जुलाई को टीकाकरण केन्द्र पर आने की अपील की है। जिन लोगों को प्रथम डोज लगाना है उनसे 3 व 5 जुलाई के टीकाकरण में नहीं आने की अपील की गई है।

तीन जुलाई को इन केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन