Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: सरपंच, सचिव से एक लाख 48 हजार 530 रूपए की राशि ग्राम पंचायत बिड़वाल के पंच परमेश्वर खाते में जमा करवाई

Kailash Gupta

Mon, Nov 1, 2021
Post views : 123

धार। ग्राम पंचायत बिडवाल में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी । जिसके चलते कलेक्टर डॉं पंकज जैन द्वारा ग्राम पंचायत बिडवाल में भ्रष्टाचार की जांच कर शिकायत का निराकरण समयसीमा में करवाए जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ को दिए थे। निर्देशों के परिपपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदनावर को जांच कर राशि वसूली का प्रस्ताव जिला पंचायत धार को प्रेषित करने के निर्देष दिए गए । इस पर श्री वशिष्ठ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित सरपंच किरणबाई अशोक पटेल एवं सचिव सुरेश शर्मा को क्रमशः राशि 74 हजार 265 रूपए एवं 74 हजार 265 रूपए जमा करने के निर्देश दिए गए। सरपंच एवं सचिव द्वारा सोमवार को राशि एक लाख 48 हजार 530 रूपए ग्राम पंचायत बिड़वाल के पंच परमेश्वर खाते में जमा करा दी गई है तथा इनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन