: सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करे
Kailash Gupta
Sun, Aug 1, 2021
बदनावर। आर्थिक आधार पर आरक्षण हमारी पहली मांग है हमारी समाज के कुछ लोग विषम परिस्थितियों का सामना कर जीवन का गुजारा कर रहे हैं। समाज में कई प्रतिभाएं ऐसी है,जो शासकीयावजक आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो। यह बात श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना धार जिलाध्यक्ष हर्षदीपसिंहजी चौहान ने कही। आयोजन में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजन में धार जिला अध्यक्ष हर्षु बना,तहसील अध्यक्ष भानुप्रतापसिंहजी डोडिया कड़ौदखुर्द सहित तहसील व जिलेभर के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में भोपाल महाबवंडर को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विषयों पर पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। इस अवसर पर धार जिला उपाध्यक्ष कालुसिंह मकवाना जिला मंत्री ईश्वरसिंह पंवार,लोकेंद्रसिंह बसलई जिला सहमीडिया प्रभारी विजू बना सकतली,नरेंद्र राणा,दिलीप कानवन, जितु बना पंचकवासा, प्रधिरसिंह पंवार,प्रशांतसिंह भाटी,महेन्द्रसिंह चावड़ा टकरावदा,धुमालसिंह डोडिया बृजपालसिंह दोतरिया,गोविंद रूद्र बना,रोहनसिंह सिसौदिया,माखनसिंह कड़ौदखुर्द आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजयप्रतापसिंह संदला ने किया। जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी महेन्द्रसिंह चावड़ा टकरावदा ने दी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन