Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: सभी विभाग प्रमुख सप्ताह में तीन दिन फिल्ड में मुवमेंट कर गतिविधियों का अवलोकन करें-कलेक्टर श्री सिंह

Kailash Gupta

Mon, Aug 9, 2021
Post views : 107

धार ( राकेश तिवारी )। शासकीय विद्यालय में 9वी से 12वीं तक की कक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति देखी जाए। जो शिक्षक अनुपस्थित पाए जाते है, उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। सभी विभाग प्रमुख सप्ताह में तीन दिन फिल्ड में मुवमेंट कर विभागीय गतिविधियों का अवलोकन करें। यह निर्देश कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होने कहा कि पशुपालन विभाग अपने फिल्ड ऑफिसर की बैठक लेकर उन्हें नियमित गतिविधियों के लिए निर्देशित करें। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के लिए केम्प लगाकर उनका निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। उर्वरक की समीक्षा करते हुए उन्होने रेक की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि इसके लिए समय पर प्रोपर डिमांड भेजी जाए, जिससे कही भी कोई समस्या उत्पन्न न हो। रोजगार अधिकारी आजीविका विभाग से समन्वय कर ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन करें। उन्होने कहा कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि बैठक में दिए गए निर्देशों का संबंधित विभाग से समन्वय कर दिए गए कार्यो में सतत् प्रगति लाए। बैठक में उन्होने जल जीवन मिशन, वृक्षारोपण की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियां को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओं आशीष वशिष्ट, एडीएम सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन