: श्रावण के दूसरे सोमवार को उडनिया मंदिर पर उमडे श्रद्धालु ,बाबा बैजनाथ महादेव का काल भैरव स्वरूप में किया श्रृंगार
Kailash Gupta
Mon, Aug 2, 2021
बदनावर । श्रावण मास के दुसरे सोमवार को उडनिया मंदिर पर उमडे श्रद्धालु । सुबह से ही मन्दिर पर श्रद्धालुओं की लाइन लग गई रिमझिम बरसते पानी में भी भोले के भक्त बाबा के दर्शन के लिए खड़े रहे। आज बैजनाथ महादेव का मावे व सुखे मेवे से काल भैरव स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया स्थानीय कलाकार महेश पंवार, करण गोस्वामी एवं पदम सिंह पंवार ने यह श्रृंगार किया । श्रृंगार करने से पहले दोपहर में भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक किया गया। भक्तों को इस दिन का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस माह में भगवान शिव का पूजन- अर्चन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में शिवभक्त सोमवार व्रत, रूद्राभिषेक और मंत्र जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
आज बाबा महाकाल निकलेगे प्रजा का हाल जानने

सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल सुसज्जित रथ पर सवार होकर पिपलेश्वर महादेव मंदिर से बाबा की सवारी बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना करने के पश्चात बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले भ्रमण के पश्चात पिपलेश्वर मंदिर पर आरती के साथ रथ यात्रा का समापन होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन