Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: श्रावण के तिसरे सोमवार को बैजनाथ महादेव का भांग से रूद्र हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया

Kailash Gupta

Mon, Aug 9, 2021
Post views : 128

बदनावर । श्रावण मास के तिसरे सोमवार को अति प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु । सुबह से ही मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा बैजनाथ के दर्शन लग गई थी। आज बैजनाथ महादेव का 11 किलो भांग से 11वे रूद्र हनुमान अवतार स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रंगार स्थानीय कलाकार महेश पंवार, करण गोस्वामी द्वारा किया । श्रृंगार करने से पहले दोपहर में भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक किया गया। भक्तों को इस दिन का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस माह में भगवान शिव का पूजन- अर्चन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में शिवभक्त सोमवार व्रत, रूद्राभिषेक और मंत्र जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

सावन के तिसरे सोमवार को बाबा महाकाल कि शंकर सवारी बैंड बाजों के साथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां पूजा आरती करने के पश्चात बाबा महाकाल की सवारी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकली नगर भ्रमण के पश्चात पिपलेश्वर मंदिर पर आरती के साथ रथ यात्रा का समापन होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन