: श्रावण के चौथे सोमवार को बैजनाथ महादेव का मावे से अर्धनारेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया
Kailash Gupta
Mon, Aug 16, 2021
बदनावर । श्रावण मास के चौथे सोमवार को अति प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त । सुबह से ही मन्दिर पर भक्तों की भीड़ बाबा बैजनाथ के दर्शन लग गई थी। आज बैजनाथ महादेव का अर्धनारेश्वर स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रंगार स्थानीय कलाकार महेश पंवार, करण गोस्वामी द्वारा किया । श्रृंगार करने से पहले दोपहर में भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक किया गया। भक्तों को इस दिन का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस माह में भगवान शिव का पूजन- अर्चन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में शिवभक्त सोमवार व्रत, रूद्राभिषेक और मंत्र जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

सावन के चौथे सोमवार को भगवान शंकर की सवारी बैंड बाजों के साथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां पूजा आरती करने के पश्चात भगवान शंकर की सवारी अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकली नगर भ्रमण के पश्चात पिपलेश्वर मंदिर पर आरती के साथ रथ यात्रा का समापन होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन