Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: शब्द समागम कार्यक्रम कल धार में होगा आयोजित, धार की धड़कन स्मारिका का भी होगा विमोचन

Kailash Gupta

Sat, Aug 14, 2021
Post views : 110

धार । जिला पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष भी शब्द समागम 2021 रूपी भव्य कार्यक्रम 15 अगस्त रविवार को आयोजित किया जा रहा है।  पिछले वर्षों की तर्ज पर आयोजित इस अनुठे और गरिमामय शब्द समागम में देश - प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ आदिवासी अंचल के धार , झाबुआ , अलिराजपुर , बडवानी , खरगोन सहित जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लेंगे । उक्त जानकारी देते हुए धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं छोटू शास्त्री ने बताया कि शब्द समागम 2021 के मुख्य अतिथि गृह , जेल , संसदीय कार्य एवं विधिविधायी मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेष के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव करेंगे । वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छतरसिंह दरबार , धार विधायक नीना वर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव , प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन प्रतिष्ठित पत्रकार स्व . राजेन्द्र माथुर , स्व . कृष्णलाल शर्मा व स्व . अरविंद काशिव को समर्पित है। 15 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे महाराजा भोज पीजी कॉलेज धार के आडिटोरियम में आयोजित शब्द समागम में प्रतिष्ठित धार की धड़कन स्मारिका का विमोचन भी होगा । कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के 1000 पत्रकारों को पांच - पांच लाख की बीमा पालिसी का वितरण भी किया जाएगा । ईस अवसर पर सेंसर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा, मीडियावाला के प्रधान संपादक एवं पूर्व जनसम्पर्क संचालक सुरेश तिवारी, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया खास तौर पर जिला पत्रकार संघ के बुलावे पर आदिवासी अंचल धार , झाबुआ , अलिराजपुर , बडवानी , खरगोन के पत्रकारो से न सिर्फ रूबरू होगें, बल्कि बीते कई वर्षो से पत्रकार और पत्रकारिता के समक्ष पैदा हो रही चुनौतियों पर भी अंचल के पत्रकारो को मार्गदर्षित करेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन