Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: वैक्सीन सेंटर पर लगने लगी भीड़, राजोद में एक हजार से ज्यादा ने लगवाए टिके

Kailash Gupta

Sun, Aug 1, 2021
Post views : 106
सरदारपुर(आज़ाद अग्निहोत्री):- एक समय था जब कोवेक्सिन को लेकर लोगों के बीच भय और भ्रांति का माहौल था, वैक्सीन सेंटरों पर वैक्सीन ज्यादा ओर लगवाने वाले कम आया करते थे, हालात ये होते थे कि ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन टीम जाती तो स्वास्थ्य विभाग पर ग्रामीण आक्रोशित होते थे किंतु स्वास्थ्य विभाग ने शत प्रतिशत वैक्सीन हो के प्रयासों को जारी रखा, आज वैक्सीन सेंटर पर हालात ये हो गए हैं कि व्यक्ति दो से तीन बार तक जाने के बाद नम्बर लग रहे हैं, वैक्सीन सेंटर पर भीड़ लग रही है, भीड़ देख छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को वैक्सीन सेंटर पर अपना मोर्चा संभाला पड़ रहा है यह परिषद पूरी तन्मयता से टीके के लिए आने वालों की मदद में जुटा हुआ है। शासन ने भी अब वैक्सीन देने में बढ़ोतरी कर दी है किंतु ये बढ़ोतरी भी वैक्सीन सेंटरों पर ऊंट के मुँह में जीरा साबित हो रही है। जनमानस के बीच वेक्सिन के प्रति जबरजस्त जागरूकता का श्रेय स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास को दिया जा सकता है। राजोद क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी परमार ने बताया कि शनिवार को राजोद पीएचसी में कुल 1031 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन