Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: यातायात प्रबंधन की राज्य स्तरीय वर्चुअली समीक्षा में बोले यातायात प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त करें -एडीजी सागर

Kailash Gupta

Sun, Jul 18, 2021
Post views : 102

18 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने गत दिवस यातायात प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी 52 जिलों की यातायात संबंधी वर्चुअली समीक्षा की।एडीजी सागर ने यातायात प्रबंधन के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।एडीजी ने यातायात प्रबंधन के 12 मुख्य बिंदुओं का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नहीं वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।एडीजी ने कहा कि जब तक यातायात प्रबंधन का पुख्ता बंदोबस्त नहीं होगा तब तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय कारगर साबित नहीं होंगे।यातायात प्रबंधन के लिए जिलों की समीक्षा में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चालन , ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग माल तथा सवारी, शराब पीकर वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना जैसे कुल 12 शीर्षो को शामिल किया गया। एडीजी ने प्रदेश के सभी जिलों में यातायात प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बिंदुओं के आधार पर की जा रही चालानी कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलों को ताकीद किया कि यातायात प्रबंधन के मुख्य बिंदुओं के पालन के लिए अभियान चलाएँ। एडीजी ने इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में सर्वाधिक चालानी कार्यवाही कर लोगों को जागरूक करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने उमरिया, निवाड़ी, शयोपुर तथा अनूपपुर में चालानी कार्यवाही को बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा में पीटीआरआई एआईजी प्रतिपाल सिंह, निरीक्षक प्रज्ञा आर्य तथा आरक्षक महेश चौधरी ने यातायात संबंधी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन