: मिट्टी के दियों पर कर वसूली नहीं करें,साथ ही मिट्टी दिये के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए
Kailash Gupta
Wed, Oct 27, 2021धार। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने आदेश जारी कर कहा है कि दीपावली के पावन पर्व पर परम्परागत रूप से जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हार परिवारों द्वारा मिट्टी के दीपक निर्मित कर बाजारों में विक्रय हेतु लाये जाते हैं। आत्म निर्भर भारत अभियान की कड़ी में यह पारंपरिक एवं सराहनीय भी है। मिट्टी के निर्मित दीपक को बाजार में विक्रय हेतु बढ़ावा दिया जाना है। बाजार में विक्रय हेतु आने वाले ग्रामीणजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाये नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए तथा मिट्टी के दिये के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जाए। कलेक्टर ने संबंधितो को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन