Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: मनमाना किराया वसूली और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई -परिवहन मंत्री राजपूत

Kailash Gupta

Wed, Sep 15, 2021
Post views : 111

भोपाल। नियम विरुद्ध व्यवसायिक माल का परिवहन करने एवं मनमाना किराया वसूली करने वाले वाहन मालिकों पर अब परिवहन विभाग लगाम कसने जा रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को परिवहन विभाग के अफसरों को ऐसे बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं। दरअसल विभाग के संज्ञान में यह जानकारी आई थी कि कुछ बस संचालकों द्वारा संचालित बसों में नियम विरुद्ध व्यवसायिक माल का परिवहन कर रहे हैं तथा ऐसी बसें जो ऑल इंडिया परमिट से आच्छादित हैं, वह परमिट शर्तों का दुरुपयोग करते हुए संचालित हो रही हैं। इसके अलावा बस संचालकों द्वारा त्यौहार इत्यादि अवसरों पर भीड़ अधिक होने पर मनमाना किराया वसूले जाने की जानकारी मिली है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बस संचालकों से परिचालन के लिए निर्धारित नियम एवं निर्देशों का पालन कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसलिए नियमों का उल्लंघन कर यात्री बस संचालन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से चेकिंग अभियान प्रारंभ कर आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा परिवहन मंत्री श्री राजपूत भी किसी जिले का स्वयं औचक निरीक्षण भी करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन