: भ्रष्ट कर्मचारियों को नौकरी करने लायक नहीं रहने देंगे- मुख्यमंत्री
Kailash Gupta
Thu, Sep 16, 2021भोपाल। प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तहसीलदार समेत तीन अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद आज अलीराजपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों को में नौकरी करने लायक नहीं रहने देंगे । मुख्यमंत्री जोबट में जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम करते हैं उन्हें हम पुरस्कृत करेंगे, प्रशस्ति पत्र देंगे, सम्मान करेंगे। लेकिन अगर किसी कर्मचारी ने जनता के पैसे खाने की कोशिश की तो उसको नौकरी करने के लायक नहीं रहने देंगे, उनको सजा देने का काम भी करेंगे। श्रीचौहान ने कहा कि हमारे जिन जनजातीय भाई-बहनों का 2006 से पहले से जमीन पर कब्जा है, तो उन्हें पट्टा देकर उस भूखण्ड का मालिक बनाया जायेगा। ऊंचे स्थानों पर जहां सिंचाई के लिए जल नहीं पहुंच पा रहा है, वहां कपिलधारा के अंतर्गत कुएं बनाकर सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन