: भक्त ने मन्नत पूरी होने पर खजराना गणेश मंदिर मे 11 किलो चांदी अर्पित की
Kailash Gupta
Wed, Jul 14, 2021
लोकल -: इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आज एक भक्त द्वारा मन्नत पूरी होने पर 11 किलो चांदी अर्पित की। जिसके बाद अभी भी भगवान के चांदी के सिंहासन के लिए 50 किलो चांदी की और आवश्यकता है। सूरज रजक नामक उक्त भक्त की मन्नत पूरी होने पर उनके द्वारा आज भगवान गणेश जी के समक्ष उक्त चांदी गणेश मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज को भेंट की गई। पंडित सतपाल महाराज ने बताया कि गणेश जी के नए सिंहासन के लिए 150 किलो चांदी की आवश्यकता है। अब तक लगभग 100 किलो चांदी भक्तों द्वारा दी जा चुकी है। लगभग 50 किलो चांदी की और आवश्यकता है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि सिंहासन के लिए चांदी दान करें।..
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन