: प्रातः कालीन होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा का शुभारंभ हुआ
Kailash Gupta
Tue, Aug 10, 2021
बदनावर। नगर की परमार्थिक संस्था सूर्यमुनि चिकित्सालय जो विगत 39 वर्षों से आयुर्वेदिक के माध्यम से सतत पीड़ित मानवता की सेवा में संलग्न है जहां पर विगत 12 वर्षो होम्योपैथी चिकित्सा सेवा सायंकाल 4 से 6 बजे तक दी जा रही है। इसी सेवा को विस्तार देते हुए दिनांक 11 अगस्त बुधवार से प्रतिदिन प्रातः10 से 12 बजे तक होम्योपैथी महिला चिकित्सक डॉक्टर डॉ दीपशिखा जैन अपनी सेवाएं देगी। आप होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ Bhms ( होम्योपैथी चिकित्सा विज्ञान में स्नातक)Dnhe (पोषण एवं स्वास्थ्य में डिप्लोमा) एवं जीव विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त है । साथ ही आप you tube videos चैनल के माध्यम से जन जागरूकता भी प्रदान करती है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती साधना गोरवाड़ा, विशेष अतिथि श्रीमती कृति काबरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ शासकीय चिकित्सालय बदनावर) थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बीना बोकड़िया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरी एवं डॉक्टर हैनिमेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत रिया बोकड़िया, रेखा नाहर, विधि जैन और रेणु बोकड़िया ने किया। इस अवसर पर सूर्यमुनि चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकाडिया,मोहनलाल बोकाडिया,अशोक कुमार संघवी,दिलीप कुमार संघवी, सुरेन्द्र मुणत, राजेश जैन फुलजीबॉ एवं नगर की महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन (फुलजीबॉ) व ओम पाटोदी ने किया और रिंकु मंडलेचा ने आभार माना।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन