Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: पिता और दो पुत्रों की कुएं में लाश मिलने से गांव में हड़कंप

Kailash Gupta

Mon, Nov 8, 2021
Post views : 122

रतलाम । सैलाना थाने के ग्राम देवरूंडा में आज सुबह एक कुएं से 3 लाशों मिली हत्या की आशंका । पिता और उसके दो पुत्रों की लाशे पानी की मशीन से बंधी मिलीं मौके पर पुलिस पहुंची। जमीन विवाद को लेकर हत्या होना बताया जा रहा है।पिता व पुत्रों की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने अपने खेत की मोटर जलने पर रविवार सुबह सुधारने के लिए कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी।शाम को लक्ष्मण व उसके पुत्र नहीं दिखे। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजते-खोजते कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई दिए। तो कुछ युवक कुएं के अंदर उतरे जहां उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए।सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी व आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन