Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: धार जिले में उज्जवला गैस कनेक्शन का लक्ष्य 15 सितम्बर तक पूर्ण किया जाए

Kailash Gupta

Tue, Sep 7, 2021
Post views : 117

धार। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्जवला 2.0 योजना की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी गैस एजेंसी डीलरों को ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा कम प्रगति वाली गैस एजेंसियों पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा योजना में प्रगति लाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं उचित मूल्य दुकान के विक्रेता का सहयोग लिया जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने धार जिले का लक्ष्य 15 सितम्बर तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि समस्त आवश्यक दस्तावेज अपनी निकटस्थ गैस एजेंसी पर उपलब्ध करवाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, जिला नोडल अधिकारी उज्जवला 2.0 सहित जिले के समस्त गैस एजेंसी डीलर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन