: दुष्कर्म के मामले में पीथमपुर थाना प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Kailash Gupta
Mon, Aug 9, 2021
धार। पीथमपुर मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत पीथमपुर इकाई द्वारा दिल्ली में दलित वाल्मीकि समाज की 9 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति के नाम पीथमपुर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमें मांग की गई कि बालिका के दुष्कर्मी अपराधियों को फाँसी की सजा सुनाई जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुवावजा एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय नोकरी दी जाए, इस अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ हेमंत कुमार हिरोले धार जिला अध्यक्ष रूपेश नन्याने शहर अध्यक्ष जितेंद्र पारोतिया राजेंद्र पंडित जिला महा मंत्री कमलेश चौहान जिला संगठन मंत्री अजय हंस तहसील अध्यक्ष हरीश गोसार दिलीप मेवाती विवेक बाली तहसील कोषाधक्ष बंटी धौलपुरे योगेन्द्र घारू धार तहसील सचिव राकेश खरे मतोशवरी रमा बाई सुरेश ढोके, सहित समाजजन एवं सभी बहुजन मुनिवासी समाज उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन