: तिलगारा में डेंगू का प्रकोप जारी बडी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में
Kailash Gupta
Sun, Sep 5, 2021
तिलगारा । जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत तिलगारा में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। यहाँ बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज है जिनका गांव के निजी क्लीनिकों पर इलाज चल रहा है तो कई गम्भीर मरीजो को इंदौर , रतलाम सहित बड़े शहरों में इलाज जारी इतना कुछ होने के बाद भी ग्राम पंचायत इस और ध्यान नही दे रही है जबकि यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्मल ग्राम पंचायत है ग्राम पंचायत द्वारा ना तो यहाँ कीटनाशक दवाओं का छिटकाव और ना धुंआ किया जा रहा है यही नही यहाँ पर दो वर्षों से नालियों की सफाई भी नही हुई है शायद ग्राम पंचायत किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में है आपको बता दें कि गत दिनों बदनावर नगर में डेंगू से 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद नगर पंचायत द्वारा कीटनाशक दवाई एवं धुंआ करवाया जा रहा है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन