: जोबट का उपचुनाव म.प्र को बचाने का, किसानों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान को और युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है -पुर्व मंत्री जयवर्धन
Kailash Gupta
Sat, Oct 23, 2021आपका हर वोट स्वर्गीय कलावती भूरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
आलीराजपुर (मनीष अरोड़ा )। जोबट विधानसभा उपचुनाव में आज पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने जोबट में जनसंपर्क कर खट्टाली एवं कट्ठीवाड़ा में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले तो मैं स्वर्गीय बहन कलावती भूरिया को नमन करता हूं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जोबटका चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं यह मध्यप्रदेश के भविष्य को बचाने का चुनाव है आज मध्य प्रदेश की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो चाहे व्यापारी हो चाहे किसान हो चाहे हमारी माताएं बहने हो सभी कहीं ना कहीं परेशान हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी लगातार झूठे वादे करके जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं आदिवासियों कि समस्याओं कि उन्हें अब याद आ रही हैl पढ़ा-लिखा आदिवासी युवा आज दर-दर भटक रहा उन्हें आदिवासी युवा के अधिकारों और उनके भविष्य की कोई चिंता नहीं है। सिंह ने अपने उद्बोधन में जनता को याद दिलाते हुए कहा कि 7 साल पहले जब केंद्र में कांग्रेस की डॉ मनमोहन सिंह जी की सरकार थी तब कांतिलाल भूरिया जी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी केंद्र में मंत्री थे उस समय पेट्रोल के दाम 55 रुपए लीटर था आज इतनी महंगाई हमारे देश में है जितनी आजादी के बाद 67 साल में कभी नहीं हुए आज माताओं बहनों से पूछो कि वह अपना घर किस प्रकार चला रही हैं। अंत में श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आप को मनरेगा दिया भोजन का अधिकार दिया लेकिन कभी अनाज के बोरे पर स्वयं का फोटो लगाकर बेशर्मी के साथ खुद का प्रचार नहीं किया। सिंह ने कहा कि जोबट से हमारे पारिवारिक संबंध हैं और जनता पर भरोसा है श्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया विधायक मुकेश पटेल विधायक हीरालाल अलावा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन