: जिनका कोई गुरु नहीं उनका जीवन शुरू नहीं - ऋषि राज महाराज
Kailash Gupta
Sat, Jul 24, 2021
बदनावर । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश व्यामशाला परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें सर्वप्रथम आजाद मोनी बाबा की कुटिया पर मोनी बाबा का पंचामृत अभिषेक कर पूजन किया गया ।उसके पश्चात भगवान गजानन गणपति महाराज की छप्पन भोग लगाकर आरती की इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित संत श्री ऋषि राज जी महाराज ने कहा की जिनका कोई गुरु नहीं उनका जीवन शुरू नहीं महाराज जी से आशीर्वचन प्राप्त कर गुरू भक्तों ने गुरु पूजन किया । इस अवसर पर व्यामशाला प्रमुख प्रहलाद यादव ,मोहन सिंह डोडिया, मनीष शर्मा, राजेश पहलवान अजय गोयल, निलेश गुर्जर, यश गुजर,चेतन यादव, ओम गुज्जर, विशाल बैरागी, सूरज जयसवाल, नानालाल चौधरी, भाजपा नेता मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, प्रहलाद सिंह सोलंकी, पजेंद्र भट्ट,अक्षय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुषमा पाठक, एवम दुर्गा मित्र मंडल के सम्मानित सदस्य गण वं माताएं बहने उपस्थित थी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन