: जहरीली शराब कांड उच्च स्तरीय जांच दल पहुंचा पिपलियामंडी
Kailash Gupta
Wed, Jul 28, 2021मंदसौर । जिले के मल्हारगढ़ - पिपलियामंडी क्षेत्र के समीपी गांवों में कथित जहरीली शराब मामले में हुई मृत्यु और कारणों की जांच के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति प्रभावित क्षेत्र में पहुंची । मुख्यमंत्री ने कल ही अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच दल का गठन किया है। यह जांच दल कल देर रात को ही मंदसौर पहुंच गया था और उसने आज सुबह से अपना कार्य शुरू कर दिया। दल के सदस्यों ने सुबह एडीजी, कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी से इस संबंध में चर्चा की। बाद में दल के सदस्य प्रभावित क्षेत्र के लिए निकल पड़े।इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार से मंगलवार के बीच शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है । ताजा जानकारी के अनुसार मंदसौर के निजी अस्पताल से उदयपुर रेफर किये गंभीर मरीज़ बही पार्श्वनाथ के चौकीदार भरतराम की मौत हो गई । पोस्टमार्टम उदयपुर में हो रहा है , दोपहर को ग्राम बही में अंतिम संस्कार होगा ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन