Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से प्रदेश में दो मौतें,एक उज्जैन तो दूसरी अशोकनगर में

Kailash Gupta

Wed, Jun 23, 2021
Post views : 119

मध्यप्रदेश। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस के छः मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल में 3 और उज्जैन में 2, अशोकनगर में 1 मामले हैं। इसमें से उज्जैन के एक तथा अशोक नगर में एक मरीज की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उज्जैन जिस महिला की मौत हुई है, उसे टीका नहीं लगा था। महिला के पति ठीक हैं, जिन्हें टीका भी लग चुका था। कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि की। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि मप्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 6 में से 4 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं और घर पर हैं।

वहीं, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया मई में जब कोरोना अपने चरम पर था, तब उज्जैन में 17 जून को संक्रमित मिले दंपती में नया वैरिएंट मिला था। 6 दिन बाद यानी 23 जून को महिला मौत हो गई थी। वहीँ, 18 जून को भी डेल्टा प्लस वैरिएंट वाला दूसरा मरीज यानी महिला का पति मिला, वह ठीक हो गया। अशोकनगर के संक्रमित ने भोपाल अस्पताल में दम तोड़ा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन