Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: कुक्षी और मनावर में रेत के अवैध खनन पर कार्यवाही, दो सौ ट्राली रेत,एक जेसीबी, आठ ट्रेक्टर जप्त

Kailash Gupta

Thu, Sep 2, 2021
Post views : 126

धार । कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में गत दिवस तहसील कुक्षी में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में कुक्षी के निकट उरी बाघनी नदी पर चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके से 01 जेसीबी और 08 ट्रैक्टर जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त दिनांक एक सितंबर को कुक्षी अनुभाग में अवैध रेत भंडारण पर राजस्व , पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही में कुक्षी के समीप उरी बाघनी नदी के किनारे 100 ट्राली रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खनिज विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर रेत जप्त की गई तथा दिनांक दो सितंबर को राजस्व टीम मनवार के द्वारा मनावर तहसील के ग्राम रतवा में लगभग 100 ट्राली अवैध रेत भण्डार कार्यवाही कर जब्त की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन