: कांग्रेस द्वारा फसल बीमा राशि किसानों को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया गया
Kailash Gupta
Tue, Jun 22, 2021
बदनावर -: प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शरद सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में आज कार्यपालिका दंडाधिकारी महोदय (SDM) को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया | सिसौदिया ने बताया ज्ञापन में 2019-20 की फसल बीमा राशि किसानों के खाते में अभी तक नही आई ,बैंक और बीमा कंपनियों के अधिकारियो का यह गठजोड़ किसानों को साहूकारों ऋण के पठानी ब्याज के चंगुल में धकेल रहा है बदनावर विधानसभा के 1200 से अधिक गरीब किसान बीमा भुगतान के अभाव में जी रहे हैं| अतः किसानों का लंबित फसल बीमा मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध करवाये जिससे किसानों को राहत मिल सके|इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना , पुर्व पार्षद निर्मल वर्मा ,विनोद शर्मा,चेतनसिंह राठोर,कृष्णा पंवार, राम डावर,अजित गणावा,भेरूलाल वसुनिया,महेंद्र कटारे,रामेश्वर भगोरे ,राम श्रीवास्तव,सम्भु सरपंच, सहित कई किसान बंधु व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन