: कांग्रेस का संघर्ष अब इसी तरह जमीन पर दिखाई देगा कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाला नहीं है-दिग्विजय सिंह
Kailash Gupta
Sun, Jul 11, 2021
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती नामक संस्था को 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटित करने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस संगठन के आरएसएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है।रविवार को सुबह 10 बजे से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने धरना देने की घोषणा की गई थी। यह खबर मिलते ही सुबह आठ बजे से भारी पुलिस बल की तैनाती से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन से विवाद की स्थिति पैदा नहीं हो इसलिए प्रशासन ने चारों तरफ पुलिस तैनात कर नाकाबंदी की गई। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस सतर्क हो गई। धरना स्थल पर डीआईजी इरशाद वली भी मौजूद थे।इसके बावजूद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोका। इसमें एक दर्जन कांग्रेसियों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दिग्विजय सिंह की मौके पर मौजूद आला पुलिस अधिकारियों से भी बहस हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में औद्योगिक क्षेत्र में पार्क के लिए जमीन आवंटित की गई थी। अब शिवराज सरकार संघ से जुड़े एनजीओ को दे रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे कांग्रेस का संघर्ष इसी तरह जमीन पर दिखाई देगा कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाला नहीं है। अगर उन्हें जमीन देनी है तो अचारपुरा समेत शहर के किसी अन्य स्थान पर दे दें।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन