: ओकारेश्वर में कांग्रेस भाजपा का प्रचार हुआ तेज निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शिक्षक भी बांट रहे मत परिचय
Kailash Gupta
Sun, Oct 24, 2021ओकारेश्वर ( ललित दुबे ) । जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है खंडवा लोक सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज होने लगा है नगर परिषद ओकारेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा एवं कांग्रेश प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता घर घर जाकर शासन की योजनाएं तो विपक्ष महंगाई को लेकर मतदाताओं को समझाने में लगा है निर्वाचन विभाग द्वारा घर घर जाकर कर्मचारियों द्वारा पर्ची बांटने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है नगर परिषद ओकारेश्वर अध्यक्ष अंतर सिंह बारे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भ्रमण कर मतदाताओं के बीच पहुंचकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को दी है भाजपा नगर अध्यक्ष लीलाधर खंडेलवाल ने कहा स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के अधूरे सपने को साकार करने के लिए भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की । वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय खोला गया नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा के कुशासन महंगाई एवं अन्य मुद्दों को लेकर जनता को समझाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राज नारायण सिंह को भारी मत बहु मतों से विजय बनाने की अपील कर रहे हैं। इधर निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मत पर्चियां वितरित करने का कार्य किया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन