Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: उत्तम सेवा न्यास द्वारा माही तट से कावड़ यात्रा शुरू कर नागेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Kailash Gupta

Mon, Aug 16, 2021
Post views : 114

पर्यावरण हितैषी कावड़ यात्रा का यह 16 वा वर्ष

बदनावर। उत्तम सेवा न्यास द्वारा पश्चिम क्षेत्र की प्रसिद्ध नदी माही तट से जल भरकर बदनावर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया विगत 16 वर्षों से उत्तम सेवा न्यास द्वारा भव्य रुप महामंडलेश्वर परम पूज्य उत्तम स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन एवं मनोज सोमानी के संयोजन में वनवासी क्षेत्र से कावड़ यात्रा निकाली जाती है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता है। कोविड-19 के कारण सांकेतिक रूप से निकाली गई इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता जैसे उद्देश्य को लेकर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं इस तरह की कावड़ यात्रा को वनवासी क्षेत्र में नितांत आवश्यक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्र चिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में धार्मिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली जाने को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कि धर्मांतरण को रोकने के लिए एवं राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए इस तरह के आयोजन क्षेत्र में होते रहना चाहिए ऐसे आयोजनों से ही राष्ट्र विरोधी ताकतें कमजोर होगी एवं धर्मांतरण के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाएगी। कार्यक्रम संयोजक मनोज सोमानी ने अपने स्वागत उद्बोधन में यात्रा के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों का स्वागत किया। लालजी महाराज एवं कंवर लालजी भी मंचासीन थे।

भेसोला, छायन, लिलीखेड़ी, सेमलखेड़ा आदि गांवों में यात्रा संयोजक एवं कावड़ियों का पुष्पमाला, अल्पाहार एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। मंची कार्यक्रम के बाद कांवडियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। अतिथियों का स्वागत शाल, पुष्प माला एवं श्रीफल से संस्था के सदस्य दिनेश गिरवाल, सांवरिया चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, दीपक फेमस राजोद, श्रवण औसारी, गणपतलाल वसुनिया, पप्पू वसुनिया हरेसिंह सरपंच ने किया। जिला पंचायत सदस्य परमानंद पाटीदार, रजनीश मालवीय, ईश्वरलाल पाटीदार, शेखर यादव, बाबूलाल जाट, राजेंद्र सिंह पंवार फूंदा बापू, संतोष राव, मनीष गुर्जर, पंकज ठाकुर, गुड्डू रघुवंशी, पवन चावला, भूपेंद्र जाट, सर्वेश मंडलेचा, जितेंद्र मोदी चेतन नागल, बसंत खारोल आदि उपस्थित थे। संचालन नवीन चौहान ने किया आभार विनोद शर्मा ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन