: 6 राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, मतदान 4 अक्टूबर को
Kailash Gupta
Thu, Sep 9, 2021
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 6 राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए मतदान 4 अक्टूबर को होगा। इसमें तमिलनाडु की 2 और पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट शामिल हैं।चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 15 सितंबर को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 22 सितंबर नामांकन भरने की आखिरी तारीख होगी। 23 सितंबर को फॉर्म की स्क्रूटनी होगी,27 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन 6 सीटों के लिए 4 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने विधान परिषद के उपचुनाव की तारीख की भी घोषणा कर दी है। मतदान 4 अक्टूबर को होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन