Sun 31 May 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई देख कर उड़ जाएंगे होश

रोमांचक मुकाबलों में जवासिया इलेवन ने रॉयल किंग को हराया

किसान डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी परेशान है,अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान-विधायक शेखावत

पवन चक्कियों से राष्ट्रीय स्तर पर बनी बदनावर की पहचान,सोलर प्लांटों से ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ

धार में मुख्यमंत्री ने भोजशाला में सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने का किया ऐलान

सुचना

: पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, कैप्टन पांच साल का कार्यकाल नहीं कर पाए पूरा,नये मुख्यमंत्री का नाम सोनिया गांधी तय करेंगी

Kailash Gupta

Sat, Sep 18, 2021
Post views : 140

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान एक बार फिर से शुरू हो गया है40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है इसके बाद बुलाई गई कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को कांग्रेस आलाकमान तय करेगा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब के नए सीएम पर फैसला लेंगी। बैठक में इसी सिलसिले में प्रस्ताव भी पारित किया गया. इस बैठक में कुल 78 विधायक मौजूद थे, जिसमें से कई कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थक भी हैं हालांकि नये मुख्यमंत्री के लिए सुनिल जाखड़ का नाम चर्चा में है।इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद राजभवन के बाहर से मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार यह हुआ है. इससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था और इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी।मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ”जिस पर आलाकमान को भरोसा है, उसे पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाए. मुझे ऐसा लगा कि उन्हें मुझपर भरोसा नहीं है.” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी कांग्रेस में ही हैं और भविष्य में समय आने पर फैसला लेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन